नई दिल्ली (वीएनएस)। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती हैए ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निरूशुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व.उपलब्धता के नये चरण मेंए केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निरूशुल्क प्रदान करेगी।
टीके की खुराकें: 6 अप्रैल तक अब तक हुई आपूर्ति: 1,85,79,76,025 शेष टीके: 15,70,90,071
केंद्र सरकार ने अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की लगभग 18579 करोड़ 1,85,79,76,025 खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड.19 टीके की 1570 करोड़ से अधिक 15,70,90,071 अतिरिक्त और बिनाइस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध् है जिन्हें लगाया जाना है।