कलेक्टर ने ली सी-मार्ट जिला स्तरीय क्रियान्वयन व समन्वय समिति की बैठक

Posted On:- 2022-04-06



बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे कल शाम संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सी-मार्ट जिला स्तरीय क्रियान्वयन व समन्वय समिति तथा आर.पी.एफ. समिति की बैठक ली। उन्होंने जिला मुख्यालय में सी-मार्ट के संचालन के संबंध में चर्चा की और सी-मार्ट स्थापना संबंधी कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बताया कि राज्य शासन के विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों, शिल्पियों, बुनकरों, दस्तकारों, कुम्भकारों अथवा अन्य पारम्परिक व कुटीर उद्योगों की ओर से निर्मित उत्पादों का समुचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए इनकी व्यवसायिक ढंग से मार्केटिंग के लिए सी-मार्ट की स्थापना की जा रही है। ग्रामीण औद्योगिक पार्कों में जिन वस्तुओं का उत्पादन होगा उन्हें भी सी-मार्ट के माध्यम से विक्रय करने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सी-मार्ट की स्थापना से इन सभी वर्गों के उद्यमियों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सकेगा। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कायर्पालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम भूपेन्द्र अग्रवाल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कायर्पालन अधिकारी हेमंत ठाकुर सहित समिति के सदस्य मौजूद थे।