कोण्डागांव (वीएनएस)। बुधवार को कलेक्टर मीणा व जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा की ओर से कोंगेरा, छोटेराजपुर व लिहागांव गोठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सर्वप्रथम वे कोंगेरा गोठान पहुंचे। जहां गोठान में चल रही आजीविका गतिविधियों के निरंतर संचालन पर कलेक्टर ने समितियों की प्रशंसा करते हुए उनसे गोठान के संबंध में जानकारी ली। जहां कलेक्टर की ओर से बाड़ी के निरीक्षण के दौरान सब्जियों के उत्पादन में निरंतर आ रही कमी के संबंध में गोठान समिति से चर्चा की। जिसपर उन्होंने उद्यानिकी अधिकारियों की ओर से गोठान समिति के सदस्यों का मार्गदर्शन न करने व शासकीय बाड़ी विकास कार्यक्रम में अरूचि दिखाने केलिए कारण बताओ नोटिस देते हुए विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध कायर्वाही के निर्देश दिये।
इसके पश्चात वे छोटेराजपुर स्थित गोठान पहुंचे। जहां उन्होंने मुआयना करते हुए गोठान समूह सहित ग्रामीणों से चर्चा की व गोठान को मल्टी एक्टीविटी गोठान के रूप में विकसित करने के लिए ग्रामीणों से विभिन्न आजीविका गतिविधियों को संचालित करने के सुझाव देते हुए एनआरएलएम बिहान के अधिकारियों को गोठान के लिए कायर्योजना तैयार करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात वे धामनपुरी में नरवा विकास योजना के अंतर्गत नरवा की ओर से सिंचाई व पेयजल के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए नाले की संवर्धन के लिए आस-पास सफाई कराने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने लिहागांव गोठान का अवलोकन किया। जहां उन्होंने ग्रामीणों व ग्राम प्रतिनिधियों से गोठान उन्नयन केलिए चर्चा की। इसके पश्चात उन्होंने मुरवेण्ड स्थित लिमदरहा मिडवे रिसॉर्ट पहुंच वहां के निर्माण कार्यों का अवलोकन कर जल्द से जल्द सभी कार्यों को समाप्त करने के लिए निर्देश दिये।