प्राकृतिक आपदा में प्रभावित परिजन के लिए 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

Posted On:- 2022-04-06



जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन केलिए आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से बगीचा तहसील के ग्राम गैलूंगा निवासी युधिष्ठिर की मृत्यु 09 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के भाई पिताम्बर, घनश्याम, कौशल केलिए 4 लाख रुपए व ग्राम पिरई निवासी स्व. करमेला पिता खसरू की मृत्यु 21 सितंबर 2021 को हो जाने पर मृतिका के भाई इलिसियुस के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।