सोशल मीडिया से धार्मिक उन्मांद फैलने वालों पर कार्रवाई हो:एनएसयूआई

Posted On:- 2022-04-06



कबीरधाम (वीएनएस)। एनएसयूआई ने 6 अप्रैल को सोशल मीडिया पर धार्मिक और साम्प्रदायिक अराजकता फैलाने वालों पर जिला पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की। कल रात्र दो युवाओ के बीच मोटरसाइकिल चलाने को लेकर आपसी विवाद उत्पन्न हुआ था प्रार्थी ने शिकायत करने पर पुलिस प्रशासन ने ततपरता दिखाते हुए आरोपी युवाओ के ऊपर तत्काल कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया और मामले को शांत करवाया गया।

ज्ञात हो कि मामले का पटापेक्ष होने के उपरांत भी एक व्यक्ति ने 9479042713 नम्बर से शहर के विभिन्न ग्रुप जैसे पालिका सरकार और सुपर फास्ट कवर्धा जैसे व्हाट्सएप ग्रुप में व्हाट्सएप के माध्यम से आपसी विवाद को भारत पाकिस्तान और हिन्दू मुसलमान का रंग देकर धार्मिक उन्मांद फैलाकर अमनप्रिय और शांत कवर्धा का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा जिससे भविष्य मे सम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न होने की प्रबल संभावनाएं बन सकती है।

अतः फिर से ऐशी घटना ना घटे जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो उक्त दोषी के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये।

पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के लिए एनएसयूआई जिलाअध्यछ -शितेश चन्द्रवंशी, यूथ इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष-राहुल सिन्हा,प्रदेश संयोजक प्रकाश योगी,आनंद चन्द्रवंशी, सवरभ दुबे, विकाश चन्द्रवंशी, लवलेश चन्द्रवंशी, विवेक, बृजेश, पिंटू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।