राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समिति गठित

Posted On:- 2022-04-06



जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर की ओर से जिले की धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में 8 से 10 अप्रैल तक राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के गरिमामय और सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर होंगे। उप संचालक पंचायत अभिमन्यु साहू, लेखाधिकारी जिला पंचायत विजय पांडेय, सीईओ जनपद पंचायत पामगढ़ एम एल कौशिक, सीईओ जनपद पंचायत नवागढ़ मोहनीश देवांगन, सीएमओ नगर पंचायत शिवरीनारायण संध्या वर्मा, सीएमओ नगर पंचायत राहौद राजकुमार साहू और सीएमओ नगर पंचायत खरौद सत्यनारायण गुप्ता सहायक नोडल अधिकारी होंगे।

उक्त अधिकारी कार्यक्रम की प्रगति से कलेक्टर को अवगत कराएंगे। अधिकारियों से कहा गया है कि वे कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सौंपे गए कार्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें।