बीएसएफ के जवानों ने किया रक्तदान

Posted On:- 2022-04-06



नारायणपुर (वीएनएस)। कमांडेंट बीएसएफ 11वीं बटालियन कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में आज बीएसएफ की 11वीं बटालियन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बीएसएफ के जवानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बीएसएफ की ओर से आयोजित इस रक्तदान शिविर में बीएसएफ के 37 जवानों ने रक्तदान किया। इस रक्त को जिला अस्पताल में जमा किया गया है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त सुलभ हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ इरशाद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीआर पुजारी, सिविल सर्जन डॉ एमके सूयर्वंशी, डॉ सुभांशु गुप्ता के अलावा चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी-कमर्चारी का सहयोग रहा।