भाजपा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Posted On:- 2022-04-06



दतिमा मोड़ (वीएनएस)। प्रदेश संगठन निर्देशानुसार व जिला संगठन के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी भटगांव मंडल अंतर्गत स्थित बुंदिया मे भाजपा का 42 वे स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर एकत्रीकरण होकर प्रभात फेरी शोभा यात्रा निकाला गया तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी का ध्वजारोहण किया गया उपस्थित सभी के साथ राष्ट्र गान गाया गया। इसके बाद समय दस बजे से प्रधानमंत्री मोदी के लाइव प्रसारण को साउंड के साथ सुना गया। संचालन रमेश गुप्ता के ने  की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भटगांव मंडल प्रभारी अमलेश सिंह, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े, रमेश गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष हिरा सिह,अ,जा.मोर्चा अध्यक्ष करन सोनवानी, वरिष्ठ नेता विरेन्द्र गुप्ता, खुलेशवर राजवाड़े, अजोध्या राजवाड़े, किसान मोर्चा महामंत्री नरेश पैकरा, आदिवासी मोर्चा महामंत्री देवशरन पैकरा, मुखदेव पैकरा, जिला युवा मोर्चा से राजेंद्र पाटले,अ.जा.महामंत्री संजय पाटले, जयप्रकाश युवा मोर्चा मंत्री, अमिन सिंह, जमधर पैकरा, अभिषेक गुप्ता, मनोज गुप्ता मिडिया प्रभारी, सरवन मानिकपुरी,सुखलाल राजवाड़े, नवीन, प्रिंस गुप्ता, माधव मानिकपुरी, लक्षमण पैकरा, पूर्व सरपंच दयाल पैकरा, गोविंद, ओमप्रकाश, जगमोहन, राजेश, अमेलाल,हरिदयाल सहित अन्य उपस्थित थे।