पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण लागू करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Posted On:- 2022-04-06



अंबिकापुर (वीएनएस)। प्रदेश आह्वान पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सरगुजा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी को कलेक्टर सरगुजा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार से लोकसभा में 127 वां संविधान संशोधन कर, राज्यों को पिछड़ा वर्ग समाज के लिए आरक्षण निर्धारित करने का अधिकार प्रदत किया है।

जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य में आज तक पिछड़ा वर्ग समाज के लिए आरक्षण लागू नहीं किया गया है, छत्तीसगढ़ प्रदेश पिछड़ा वर्ग बाहुल्य राज्य है। पिछड़ा वर्ग समाज की अधिकांश आबादी किसान है और उनकी अर्थव्यवस्था खेती किसानी और मजदूरी पर आधारित है। लेकिन दुर्भाग्य है कि छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग समाज 27% आरक्षण से वंचित है। विधानसभा चुनाव के पूर्व तथा बाद में मुख्यमंत्री ने इस प्रदेश की जनता से वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में 27% आरक्षण ओबीसी वर्ग के लिए लागू किया जाएगा।

लेकिन आज तक सवा 3 साल बीत जाने के पश्चात भी यह राज्य की सबसे बड़ी आबादी वाला ओबीसी वर्ग इस आरक्षण से वंचित है! यह समय की मांग है कि पिछड़ा वर्ग समाज को उनका वाजिब हक प्रदान करते हुए ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत का आरक्षण तत्काल लागू किया जावे।

यदि प्रदेश सरकार ने ओबीसी वर्ग के लिए 27% का आरक्षण तत्काल लागू करने नहीं की जाती है तो ओबीसी समाज के हितों कि रक्षा के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा सरगुजाआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा सरगुजा जिलाअध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, जिलामहामंत्री जितेंद्र सोनी, पार्षद विशाल गोस्वामी, मंत्री संजीव सेठ, कार्यालय मंत्री रोहित कुशवाहा, नगर मंडल के अध्यक्ष अजय सोनी, लखनपुर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, आतीश सिंह, दिलेश्वर, नगर महामंत्री बृजकिशोर सोनी, राज किशोर साव, सुनील चौधरी, रोहित बारी, और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।