बलरामपुर (वीएनएस)। बलरामपुर जिले के बसंतपुर पुलिस ने रात्रि में वाहन चेकिंग जोरों पर है। इसी दौरान एक पिकप वाहन में सब्जी की आड़ में लकड़ी की तस्करी करते आरोपियों को पकड़कर वन विभाग के सौंपा गया। वाड्रफनगर अंतर्गत वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर विवेकानंद झा के निर्देशन में और अनिल सिंह पैकरा उप वनमण्डलाधिकारी वाड्रफनगर के मार्गदर्शन में वन अपराध की रोकथाम की सघन मुहीम चलाई गई है।
5 मार्च की रात गश्त के दौरान वाहन क्रमांक UP 64 BT 2608 में लोड 6 नग लट्ठा अवैध रूप से ग्राम सुरहर से लगे हुये बहेलिया नदी के पास के जंगल से परिवहन किया जा रहा था। बैकुण्ठपुर के आगे खुटरामोड़ से पहले मोंड़ में रात्रि लगभग 2:30 बजे वन परिक्षेत्राधिकारी वाड्रफनगर के नेतृत्व में वन की टीम ने मौके पर जाकर उक्त वाहन को बसंतपुर पुलिस एवं वनकर्मी के संयुक्त प्रयास से जप्त कर लिया गया।
इस मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) च, 42 (1), 52, तथा छ.ग. राज्य अभिवहन वनोपज नियम 2001 की धारा 22 (1) एवं छ.ग. राज्य वनोपज व्यापार (विनिर्दिष्ट) अधिनियम 1969 की धारा 5 (1) के तहत कार्यवाही की जा रही है। जप्त की गई सम्पत्ति का अनुमानित मूल्य वाहन मय ईमारती लकड़ी सहित लगभग 7 लाख रूपये आंकि गई एवं उप वनमण्डलाधिकारी वाड्रफनगर ने उक्त वाहन पर राजसात की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। पिकप वाहन मालिक दुर्गेश कुशवाहा पिता श्यामबिहारी कुशवाहा निवासी वार्ड नं. 18 कोटराही जिला बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ का निवासी है।
अवैध रूप से साल लट्ठा लकड़ी परिवहन के समय वाहन चालक झमन सिंह पिता लालसाय सिंह पठारी उम्र लगभग 31 वर्ष ग्राम बुढ़टांड़ तहसील वाड्रफनगर जिला बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ ने गाड़ी चलाया जा रहा था एवं उसके साथ सह आरोपी श्रीराम पिता पनुराम जाति हरिजन उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम गोवर्धनपुर तहसील वाड्रफनगर का निवासी है। ये लोग अपने स्वार्थ के लिए बेचने के उद्देश्य से अंतर्राज्यीय उत्तर प्रदेश राज्य में खपाने ले जा था । उक्त तीनों वाहन मालिक, वाहन चालक एवं सह आरोपी अभियुक्तों को प्रथम श्रेणी न्यायालय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश की गई है।