झूठी एफआईआर को लेकर भाजपा ने किया थाने का घेराव

Posted On:- 2022-04-06



रायगढ़ (वीएनएस)। भाजपा की रायगढ़ जिला इकाई ने बुधवार को थाना का घेराव किया। इस दौरान भाजपा नेता ओपी चौधरी भी मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से रैली निकालकर कोतवाली थाना का घेराव किया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की।

ऐतियात के तौर सिटी कोतवाली के गेट बंद पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात होकर नाराज कार्यकर्ताओं  घेराव से  रोक। जिसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं के वही धरना प्रदर्शन किया। वहीं थाना घेराव करने दूरदराज से भाजपाई रायगढ़ पहुंचे थे। ओ.पी चौधरी समेत, सत्यानंद राठिया, अरुणधर दीवान, सतीश बेहरा, विलिस गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, विकास केडिया, स्वप्निल स्वर्णकारआदि कद्दावर की उपस्थिति रही। वहीं महिला मोर्चा की टीम से सुनीति राठिया, रजनी राठिया, मीरा धरम जोल्हे, सुषमा खलखो, केरा बाई मनहर, शांता साय, शीला तिवारी, दुर्गा देवांगन, सुशीला चौहान, मीनाक्षी मेहर, त्रिवेणी डहरे, सविता मिश्रा, आरती सिंह आदि सैकड़ो महिलाओं की उपस्थिति रही।

उल्लेखनीय होगा कि 10 दिन पहले जिला भाजपाध्यक्षज उमेश अग्रवाल के खिलाफ एक युवती ने दुराचार का आरोप लगा कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । जिसपर पुलिस ने बगैर जांच किये आईपीसी की धारा 354 का मामला कायम कर दिया है।  जिसे प्रदेश की राजनीति में भूचाल सा आ गया है।