रायपुर (वीएनएस)। वर्तमान ग्रीष्म काल में सर्वाधिक लोड का रिकार्ड 05 अप्रैल को दर्ज हुआ, जिसमें बीते वर्ष की अधिकतम रिकार्ड लोड 5057 मेगावाट से बढ़कर 5298 मेगावाट दर्ज हुआ है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड ने भी उपभोक्ता की अधिकतम विद्युत मांग की आपूर्ति का रिकार्ड दर्ज किया है। छत्तीसगढ़ में पहली बार उपभोक्ताओं की विद्युत मांग 5300 मेगावाट के रिकार्ड स्तर तक पहुंची है। वितरण कम्पनी ने यह उपलब्धी स्वंय के अनुबंधित स्त्रोतों एवं पॉवर एक्सचेंज के सम्मिलित स्त्रोतों से अर्जित की है। पॉवर कम्पनी ने अपने बेहतर प्रबंधन से इस रिकार्ड विद्युत मांग की आपूर्ति बिना लोडशेडिंग के प्राप्त की है।