चिटफंड कंपनी के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई

Posted On:- 2022-04-06



राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में चिटफंड कंपनी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है एवं निवेशकों की राशि उन्हें वापस लौटाई जा रही है। जिला प्रशासन ने चिटफंड कंपनियों पर निरंतर अभियान चलाकर संपत्तियों के कुर्की एवं नीलामी की कार्रवाई की जा रही है। अब तक 17 हजार 360 निवेशकों को कुल 11 करोड़ 22 लाख रूपए की राशि लौटाई जा चुकी है। शीघ्र ही निवेशकों को 2 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि वितरण के लिए दी जानी है। डोंगरगांव तहसील के अंतर्गत नीलामी के लिए प्रक्रियाधीन संपत्ति 3.5 एकड़ भूमि है। न्यायालय कलेक्टर में कुर्की के लिए 1.179 हेक्टेयर की भूमि कुर्की के लिए प्रक्रियाधीन है। जिला एवं सत्र न्यायालय में कुर्कुी के लिए 4.16 एकड़ भूमि के दो प्रकरण प्रक्रियाधीन है। उल्लेखनीय है कि चिटफंड कंपनियों पर अभियान चलाकर संपत्तियों के कुर्की एवं नीलामी की कार्रवाई की जा रही है।