कलेक्टर व एसपी ने किया जिला पुस्तकालय का निरीक्षण

Posted On:- 2022-04-06



जांजगीर चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने आज पेंड्री स्थित जिला लायब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां अध्ययन के लिए उपस्थित छात्र-छात्राओं से चर्चा की और किताबों के अध्ययन के संबंध में उनकी अभिरूचि जानी। कलेक्टर ने पाठकों से जिला लायब्रेरी की उपयोगिता और महत्व के संबंध में भी चर्चा की। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।