अयोध्या में बनेगा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Posted On:- 2022-04-07



लखनऊ (वीएनएस)। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा क्रय की गई 317.855 एकड़ भूमि को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की लीज पर दिए जाने हेतु नागरिक उड्डयन विभाग, उ.प्र. एवं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मध्य लीज एग्रीमेंट का निष्पादन हुआ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, देश के अंदर विगत 5 वर्ष में बेहतरीन वायु सेवा की कनेक्टिविटी के लिए किसी राज्य ने अच्छी प्रगति की है तो उसमें से उत्तर प्रदेश एक है। ये प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन से संभव हो पाया है।