जिस उप पंजीयक कार्यालय का मंत्री भूपेश बघेल ने किया था ऐलान, आज भी लंबित है वह मांग...

Posted On:- 2022-04-07



बलौदाबाजार (वीएनएस)। बिलाईगढ़ विधानसभा के अंतर्गत नगर पंचायत भटगांव में उपपंजीयक कार्यालय की पुरानी लंबित मांग एक बार फिर उठने लगी हैं। दरअसल, जनप्रतिनिधियों से मिली जानकारी के मुताबिक विगत सालों पहले नगर पंचायत भटगांव के जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने स्टेटबैंक और उपपंजीयक कार्यालय रजिस्ट्रार आफिस की मांग की गई थी, जिस पर तत्कालिक सरकार ने संज्ञान में लेकर उपपंजीयक रजिस्ट्री कार्यालय के लिए स्थान का निरीक्षण कर शासन को अवगत कराने का आदेश जारी किया था। तत्पश्चात आदेश पर तत्कालिक बिलाईगढ़ तहसीलदार रहे एस एल सिन्हा ने स्थान का मौका निरीक्षण कर प्रतिवेदन उच्चाधिकारियों को भेज दिया था, जो आज तक अधर में लटका पड़ा हैं।

नेमीचंद केशरवानी ने बताया कि अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन गई है। ऐसे में एक बार फिर इस लंबित मांग की सुगबुगाहट शुरू हो गई हैं। नगर पंचायत के अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक सहित पार्षद, एल्डरमैन और काँग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता नेमीचंद केशरवानी ने क्षेत्र के किसानों और आम लोगों को होने वाले समस्या से अवगत कराते हुए कहाकि बिलाईगढ़... भटगांव से 13 किलोमीटर दूर हैं। जिनके वजह से सरसींवा क्षेत्र और भटगांव क्षेत्र के किसान सहित आम नागरिको को जमीन खरीदी बिक्री की रजिस्ट्री के लिए बिलाईगढ़ आना जाना करते हैं, जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

रजिस्ट्री के लिए कई दिनों तक लोगों को रजिस्ट्री कार्यालय के चक्कर काटना पड़ता हैं। कई कई दिनों तक दफ्तर के चक्कर काटने के बावजूद काम नहीं हो पाता और इधर-उधर भटकना पड़ता है। बड़ी मुश्किल से रजिस्ट्री का काम हो पाता हैं। भटगांव में तहसील कार्यालय हो जाने के बाद अब उपपंजीयक - रजिस्ट्री कार्यालय का होना अति आवश्यक हो गया है। जिसके मद्देनजर सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जनप्रतिनिधियों ने निवेदन करते हुए भटगांव में उपपंजीयक रजिस्ट्री कार्यालय स्थापित करने की मांग कर रहें हैं।