मुख्यमंत्री कन्या विवाह 2 को, आवेदन 18 तक

Posted On:- 2022-04-07



बलौदाबाजार (वीएनएस)। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन 2 मई को सुहेला में किया जायेगा। इसकी तैयारी के निर्देश कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 3 अप्रैल को ग्राम-जर्वे (पलारी) के सामाजिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा किया है कि पात्रता अनुसार जोड़ों का विवाह मई माह में सुहेला में 2 मई को लाभान्वित किया जावेगा। कन्या विवाह में शामिल होने वाले जोड़ो को विभाग की ओर से प्रति जोड़े कोंब 25 हजार रूपये स्वीकृत किया जाता है।

जिसमें 19 हजार रूपये का उपहार सामग्री 1 हजार रूपये का चेक/बैंक ड्राफ्ट और शेष 5 हजार रूपये राशि विवाह आयोजन में खर्च किया जाता है। विवाह के लिए कन्या का उम्र 18 वर्ष और वर का उम्र 21 वर्ष पूर्ण होना चाहिए। कन्या विवाह में सम्मिलित होने वाले जोड़े एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालयों से फार्म प्राप्त कर दिनांक 18 अप्रैल तक फार्म जमा कर जोड़ों का पंजीयन करा सकते है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कच्छप ने मैदानी अमलों को अधिक से अधिक जोड़े तैयार करने और आमजनों से अधिक से अधिक लोगो को योजना का लाभ लेने की अपील की गई है।