कुदरगढ़ महोत्सव में जिला स्तरीय कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Posted On:- 2022-04-07



सूूरजपुर (वीएनएस)। जिला प्रशासन सूरजपुर के तत्वाधान में प्रथम बार आयोजित कुदरगढ़ महोत्सव 2022 में मां बागेश्वरी मंदिर के नीचे 3 दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी खेल अधिकारी शबाब हुसैन ने बताया कि दोनों विधाओं में जिले की 16-16 पुरूष टीम भाग ले रही है। प्रथम दिवस ग्रुप ए और बी का मैच कराया गया, द्वितीय दिवस में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल का मैच खेलाया जाएगा। फाइनल मैच कुदरगढ़ महोत्सव के समापन दिवस के अवसर पर किया जाएगा। कुदरगढ़ महोत्सव में खेल का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग सूरजपुर से संचालित की जा रही है। खेल विधाओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और कुदरगढ़ में मां बागेश्वरी के दर्शन के लिए आए हुए श्रद्धालुगण प्रत्येक मैच का आनंद ले रहे हैं।