राजनीति में तब ही किसी विषय पर बोलना किसी नेता के लिए ठीक रहता है जब उस पर जनता यकीन करे। आप केंद्रीय मंत्री है तो इसका मतलब यह नहीं होता है कि आप यहां आकर कुछ भी कहेंगे तो यहां की जनता यकीन कर लेगी। हर सरकार की आलोचना की ज ासकती है लेकिन वह ऐसी तो होनी चाहिए कि लोगों को लगे कि यह नेता जो कह रहा है,सच कह रहा है। खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने आए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेने भूपेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि भूपेश सरकार ें2500 रुपए मेंं धान खरीदकर छत्तीसगढ़ को दिवालिया बना रही है। छत्तीसगढ़ में तो कोई किसान यह मानने को तैयार ही नहीं होगा कि भूपेश सरकार 2500 में धान खरीद कर कुछ गलत कर रही है। उसने चुनाव जीतने के लिए वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वह 2500 रुपए में धान खरीदेगी। किसानों का धान समर्थन मूल्य से ज्यादा खरीदने का काम तो भाजपा सरकार ने शुरू किया था। रमन सरकार समर्थन मूल्य पर धान खरीद कर बोनस दिया था। चुनावी साल में रमन सरकार ने 2100 धान खरीदने का वादा किया था तब कांग्रेस ने 2500 में धान खरीदने ाक वादा किया था। अगर समर्थन मूल्य से ज्यादा में धान खरीदना छत्तीसगढ़ को दिवालिया ब नाना है तो इसकी शुरुआत तो रमन सरकार ने की थी। रमन सिंह ने किसानों को बोनस देने का वादा किया था,नहीं दिया। भूपेश बघेल सरकार ने 2500 में धान खरीदने का वादा किसानों से किया, कर्जमाफी का वादा किया,दोनों वादा पूरा किया। समर्थन मूल्य पर धान खरीद कर बाकी राशि अलग से किसानों को देने पर केंद्र सरकार ने कई तरह से अडंगा लगाया तो भूपेश सरकार ने किसानों को धान का 2500 रुपए देने दूसरा रास्ता निकाला। उसने किसान न्याय योजना बनाकर किसानों को प्रति एकड़ 9 हजार देने की घोषणा की। यह प्रोत्साहन राशि है किसानों की मदद के लिए। जिस तरह किसान सम्मान निधि है सहयोग राशि। इस तरह से किसानों को धान का 2500 रुपए देने पर केंद्र सरकार कोई अडंगा नहीं लगा सकती। इस तरह देखा जाए तो किसानों का धान ज्यादा कीमत पर खरीदने के मामले में रमन सरकार की तुलना में भूपेश सरकार ज्यादा अच्छी कही जा सकती है। एक ने तो किसानों से किया अपना वादा पूरा नहीं किया जबकि दूसरे ने वादा किया तो उसे हर हाल में पूरा किया है। इसलिए जब भी भाजपा व कांग्रेस की विश्वसनीयता का बात होगी तो लोग कांग्रेस को ही भरोसे की पार्टी बताएंगे। रमन सिंह व भूपेश बघेल की तुलना हो तो किसान भूपेश बघेल पर ही ज्यादा भरोसा करेगे। भूपेश बघेल इसीलिए भाजपा व उसके नेताओं को किसान विरोधी कहते रहे हैं। क्योंकि भाजपा तो किसानों का धान ज्यादा कीमत पर खरीदने का विरोध करती रही है। राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार को किसानों ने किसान विरोधी साबित किया था, किसानों के विरोध के कारण ही केंद्र सरकार को तीन कृषि कानून वापस लेना पड़ा था। इस तरह देखा जाए तो भाजपा खुद को किसान हितैषी बताने के लिए प्रयास करती रही है लेकिन वह खुद ही किसान विरोधी साबित होती रही है। छत्तीसगढ़ में तो भाजपा किसान हित के मामले में भूपेश सरकार के सामने टिकती ही नहीं है। वह सरकार की आलोचना करती है वह यकीन करने योग्य नहीं होता है। वह किसानों को सही नहीं लगता है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में किसान बड़ा वोट बैंक है, यह पहले भले ही भाजपा के साथ रहा हो लेकिन अब भूपेश बघेल के साथ है। भूपेश बघेल कांग्रेस नेता होने के साथ ही किसान भी हैं। उनकी किसान की छबि उन्हें खांटी छत्तीसगढिय़ा नेता बनाती है। भूपेश बघेल की कद भले ही कांग्रेस नेता के रूप में कम हो लेकिन छत्तीसगढिय़ा नेता का उनका जो कद है वह बहुत बड़ा है,इतना बडा है कि कोई भाजपा नेता उनके सामने खड़ा ही नहीं हो सकता।