अनाधिकृत रूप से राशि मांगने पर करें शिकायत: जिपं सीईओ

Posted On:- 2022-04-07



कोण्डागांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हितग्राहियों ने लगातार विभिन्न शिकायतें जनदर्शन एवं मावा कोंडानार एप्प के माध्यम से प्राप्त हो रही थी। जिसे देखते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा ने सभी पीएम आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को जागरूक करने के उद्देश्य से एडवाइजरी जारी की गई है।जिसके तहत बताया गया है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत् कोण्डागांव में प्रतिवर्ष आवास स्वीकृत किये जाते हैं। जिसके प्रति हितग्राहियों को जागरूक करने के लिए जिला कार्यालय की ओर से विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

पीएम आवास योजना के तहत् दी जाने वाली पूर्ण राशि को किस्तवार रूप से हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती हैं। परंतु अभी भी यदि किसी व्यक्ति विशेष ने अनाधिकृत रूप से हितग्राहियों अथवा ग्रामीणों से आवास की स्वीकृति अथवा निर्माण के लिए योजनांतर्गत प्राप्त राशि की मांग की जाती है तो उन्हें राशि प्रदान न करें बल्कि इसकी सूचना तत्काल नजदीकी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत अथवा जिला पंचायत में देवें।

इसके लिए जिला पंचायत ने जिला, जनपद, ग्राम पंचायत एवं हितग्राहियों के बीच समन्वय स्थापित करने, आवास में गुणवत्ता, सामग्री एवं योजना से संबंधित किसी भी प्रकार का संशय एवं शिकायत के निवारण के लिए जिला एवं जनपद पंचायत स्तर पर अधिकारियों के नम्बर जारी किये गये हैं। जिनसे सम्पर्क ने सभी समस्याओं का निदान किया जायेगा। जिसमें कार्यालय जिला पंचायत कोण्डागांव से जिला समन्वयक प्रतीक तिवारी मो.नं. 8719065299, जनपद पंचायत फरसगांव के लिए आवास समन्वयक तिलक शंकर सिन्हा मो.नं. 9770665659, जनपद पंचायत बड़ेराजपुर के लिए डाटा एन्ट्री ऑपरेटर सरित साहू मो.नं. 9770440401, जनपद पंचायत केशकाल के लिए विकासखण्ड समन्वयक हरिकेश साहू मो.नं. 9098544025, जनपद पंचायत कोण्डागांव के लिए तकनीकी सहायक किशन बघेल मो.नं. 9407947007, जनपद पंचायत माकड़ी के लिए विकासखण्ड समन्वयक कुसुम गौतम मो.नं. 8349396362 को सम्पर्क किया जा सकता है।