जशपुर (वीएनएस)। जिले के आम नागरिकों के लिए विकासखण्ड स्तरीय जन-चौपाल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लोगों की समस्याओं का गंभीरता निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जशपुर विकासखण्ड के पोरतेंगा, मनोरा विकासखण्ड के आस्ता, बगीचा विकाखण्ड के कुर्रोग, पत्थलगांव विकासखंड पालीडीह, कांसाबेल विकासखण्ड के चेटबा और दुलदुला विकाखण्ड के विपतपुर में शिविर लगाया गया।
मनोरा विकासखण्ड के आस्ता में आयोजित जन चौपाल में जशपुर विधायक विनय भगत, जनपद पंचायत मनोरा उपाध्यक्ष संजीव भगत, जनपद सदस्य और विकाससखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। शिविर में विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण प्राथमिकता से किया जा रहा है। साथ ही लोगों को छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जन-चौपाल शिविर पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान, पेयजल, बिद्युत और राजस्व के प्रकरण सहित अन्य समस्याओं को समक्ष में सुनकर उसका निराकरण किया जा रहा है।