जशपुर (वीएनएस)। जशपुर विकासखंड के खुटीटोली संकुल के प्राथमिक शाला केरे में किचन गार्डन तैयार किया गया है। जहॉ स्कूल बच्चों को मध्यान्ह भोजन में हरी साग-सब्जी बनाकर परोसी जाती है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एम.जेड्.यू. सिद्दीकी ने बताया कि बच्चों को स्कूल में पौष्टिक आहार देने के उद्देश्य से स्कूलों में किचन गार्डन तैयार किया गया है। गार्डन में टमाटर, आलू, बैंगन, बरबटी और मौसमी साग-सब्जी सालभर लगाया जाता है। स्कूल में ही हरी साग-सब्जी मिलने से मध्यान्ह भोजन के लिए पर्याप्त सब्जी मिल जाती है। बाहार से सब्जी खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है साथ ही बच्चों को ताजी और पोष्टिक हरी सब्जी भोजन में उपलब्ध कराई जा रही है। बीईओ सिद्दीकी ने बताया कि प्राथमिक शाला नदीडीपा के किचन गार्डन से 55 किलो आलू का उत्पादन किया गया है। बच्चे मध्यान्ह भोजन में अपने किचन गार्डन का आलू और हरी साग-सब्जी खा रहे हैं।