स्वास्थ्य शिविर में 73 के ब्लड प्रेशर और 68 के ब्लड शुगर की जांच

Posted On:- 2022-04-07



अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिला न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर.बी. घोरे के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन माह अप्रैल 2022 के तहत न्याय सदन भवन जिला न्यायालय परिसर अम्बिकापुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 7 अप्रैल जिला अस्पताल अम्बिकापुर के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 73 व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर और 68 व्यक्तियों का ब्लड शुगर लेवल जांच की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जनार्दन खरे ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए काफी संख्या में अधिवक्तागण, पक्षकारगण और न्यायालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित होकर अपना ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर की जांच कराया। चिकित्सक ने सामान्य मेडिसिन देकर आगे की ईलाज के लिए जिला अस्पताल अम्बिकापुर में उपस्थित होने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर निखिल रेलवानी और अन्य तकनीकी स्टाफ, आवश्यक उपकरण और दवाईयों के साथ उपस्थित थे।