अखंड रामायण पाठ और भंड़ारा में बड़ी संख्या में लोग जुटे

Posted On:- 2022-04-07



खरसिया (वीएनएस)। डनसेना कलार समाज ने खरसिया धर्मजयगढ़ मार्ग के चोंढ़ा चौंक में स्थित दिव्य अविरल अमृत जलधारा प्रवाहस्थल और पवित्र दार्शनिक स्थल बेंदराचुंवा में 6 और 7 अप्रैल को  अखंड़ रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
डनसेना (कलार) समाज के प्रवक्ता लीलाम्बर डनसेना और श्यामाचरण डनसेना ने बताया कि समाज ने  सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 6 अप्रैल को समाज की ओर से चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में पवित्र धार्मिक स्थल बेंदराचुंवा-चोंढ़ा में दो दिवसीय संगीतमय अखंड़ रामायण पाठ और विशाल भंड़ारा का आयोजन किया गया। मंदिर में नेत्रानंद दुबे और डोलकुमार दुबे से विधिवत पूजा पाठ कराया गया। जिसके बाद ग्राम खैरपाली के बाल समाज मानस मंड़ली ने अमृतमय अखंड़ संगीतमय रामायण का पाठ किया। दूसरे दिन 7 अप्रैल को विशाल भंड़ारा का आयोजन किया गया था। मंदिर में आने वाले भक्तों और सड़क में आने जाने वाले राहगीरों को प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मेहत्तर डनसेना, लोकपाल डनसेना,सेलू डनसेना की विशेष योगदान रही। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवकलाल डनसेना अध्यक्ष, तारेन्द्र डनसेना, धनाराम डनसेना, निरंजन डनसेना, अरूण दर्शन, सदानंद डनसेना, लीलाराम डनसेना, अरविंद डनसेना, देवा डनसेना सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।