गरियाबन्द (वीएनएस)। प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के अनुशंसा पर 9 निर्माण कार्य के लिए 56 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर नम्रता गांधी से प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बासीन में सतनामीपारा मंगल भवन के पास किचन शेड एवं क्रांकटीकरण निर्माण कार्य के लिए 8 लाख रूपये, गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम डोंगरीगांव में न्यू सर्किट हाउस के आगे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये तथा गरियाबंद के रावणभाठा वार्ड 8 भैरव मंदिर के पास रंगमंच निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत खरहरी में ईतवारी घर से रंगमंच तक सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत गुजरा में जयसिंग घर से शीतला घर तक सीसी रोड निर्माण और ग्राम पंडरीपानी में नहरपारा से भुवनेश्वरनाथ तक सीसी रोड निर्माण प्रत्येक निर्माण कार्य के लिए 5-5 लाख रूपये, ग्राम पंचायत गुजरा में श्यामलाल के बाड़ी से खेमलाल के घर तक सीसी रोड निर्माण और ग्राम पंचायत भाठीगढ़ के नहानगिरी में चेतन घर से होते हुए लक्ष्मीबाई के घर तक प्रत्येक निर्माण के लिए 8-8 लाख रूपये और ग्राम पंचायत नागाबुड़ा में मेन रोड से अटल नगर चौक तक सीसी रोड़ निर्माण के लिए 6 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबंधित ग्राम पंचायत को दिया गया है।