लखनपुर (वीएनएस)। ग्राम पंचायत सिरकोतंगा के वार्ड क्रमांक -8 में मात्र एक नलकूप एक माह से खराब है ।जिसके कारण मोहल्ले वासी पीने की पानी के लिए परेशान है।
मोहल्ला की महिलाओं ने बताया कि इस वार्ड के एकमात्र हैंडपंप है, जो लगभग एक माह से खराब है। जिस की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारी दी जा चुकी है । जिस पर आज तक संबंधिक अधिकारी ने सुधार कार्य नही कराया है।
महिलाओं ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले मोहल्ला वालों ने नलकूप को बनाने के लिए प्राइवेट मैकेनिक बुलाया। लेकिन उस प्राइवेट मैकेनिक ने बताया कि पाइप की कमी के कारण पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है इसलिए आप लोगों को पाइप लाना पड़ेगा। जिसके बाद मोहल्ले वालों के खुद के पैसे से खरीद कर एक पाइप भी ले आए ।लेकिन महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए आज संबंधित विभाग के अधिकारी सहित ग्राम पंचायत तक ध्यान नहीं दे रहे हैं। जानकरी के अनुसार आज तक नलकूप नही बन पाया है शिकायत करने वाले में फुलवरिया दास, हेमावती राजवाड़े, रूबी राजवाड़े, जनक दास, पूजा, अर्जुन जोगेश्वर राजवाड़ा, मुस्कान दास आदि उपस्थित थे। साथ ही उन्होंने हैंडपंप को जल्द से जल्द बनाए जाने की मांग की है।