राजनांदगांव (वीएनएस)। खैरागढ़ उपचुनाव के प्रचार–प्रसार के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ के चार क्षेत्रो में जनसभाओं को संबोधित किया जिसमे ग्राम पिपरिया, ग्राम अमलीडीह, ग्राम कातालवाही और ग्राम कुसीकला चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री गुरुवार को बीजेपी पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि बीजेपी पड़ोसी राज्यो से केंद्रीय मंत्रियो को बुलाकर प्रचार करवा रही है ।उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ में किसानों को मिल रहे धान के 25 सौ रुपया में तकलीफ हो रही है। वे केंद्रीय मंत्री है केंद्र से पूरे देश मे ऐलान कर दे की देश भर के किसानों से 25 सौ रुपयो में धान खरीदा जाएगा। छत्तीसगढ़ का बजट 701 करोड़ सरप्लस बजट है कमीशन खोरी नही है योजनाओ की राशि सीधे किसानों के खातों में जाती है। छत्तीसगढ़ सरकार यहां के किसानों गरीबो मजदूरो के लिए काम कर रही है ये नही देख रहे है। पेट्रोल डीजल,रसोई गैस के दाम बढ़ रहे है महंगाई लगातार बढ़ रही है उन्हें ये सब देखना चाहिए ।पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के खैरागड का बेटा हूं वाले बयान पर उन्होंने कहा कि डॉ रमन सिह कभी इस के क्षेत्र के बकरकट्टा जैसे इलाके में गए नही सदा खैरागढ़ की उपेक्षा ही की।