कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया सी-मार्ट का शुभारंभ

Posted On:- 2022-04-07



कवर्धा (वीएनएस)। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से सी-मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर कवर्धा के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेंद सिह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, सभापति, पार्षद, एल्डरमेन भी उपस्थित थे। मंत्री अकबर और पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर ने सी-मार्ट का शुभारंभ कर संचालनकर्ता दीपांजली महिला स्व सहायता समूह को बधाई व शुभकामनाएं दी।

वर्चुअल शुभारंभ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने समूहों से निर्मित उत्पादों की विक्रय और महिलाओं को स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से सी मार्ट की स्थापना किया गया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का यह बहुत बडा कदम है, उन्होनें प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि रायपुर, बिलासपुर दुर्ग-भिलाई जैसे बडे शहरो की तर्ज पर अब कवर्धा शहर में सी मार्ट की स्थापना की गई है। वन विभाग ने लघु वनोपज का संग्रहण स्व सहायता समूह के महिलाओं ने किया जा रहा है। जिसका प्रदेश और शहर के महिलाओं को लाभ मिल रहा है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में हम आगे बढेगें।

अब एक ही छत में मिलेगा महिलाओं से निर्मित सामग्री: कलेक्टर शर्मा कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि ‘‘सी-मार्ट‘‘ की स्थापना नगर पालिका कार्यालय के पीछे मंगल भवन में किया गया है। सी-मार्ट की स्थापना के लिए  जिला खनिज संस्थान (डी.एम.एफ.) से 25 लाख रूपए की राशि स्वीकृति की गई है। इस राशि से सामग्री रखे जाने के लिए रैक, लोहे का ड्रम, प्रवेश से निर्माण, इंटरलॉकिंग कार्य, भवन मरम्मत, संधारण रंग-रोगन कार्य, शेड निर्माण, कैमरा, कम्प्यूटर की स्थापना कार्य किया गया है। राज्य सरकार ने महिला समूह से निर्माण किए जाने वाले सामग्री का एक ही छत के नीचे सामाग्री विक्रय करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया है। उन्होनें बताया कि जिले के महिलाओं समूह को अपना सामान विक्रय किये जाने के लिए सी-मार्ट में ला सकते है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (नगर पालिका परिषद कवर्धा) ने कैनरा बैंक कवर्धा के माध्यम से 10 लाख रूपए की ऋण राशि प्रदान किया गया है अब महिलाएं स्वालंबी व सशक्त होगें। सशक्त होने लगी अब कवर्धा शहर की महिला समूह: ऋषि कुमार शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने  महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए किया जा रहा प्रयास अतुलनीय है प्रसंसनीय है। महिला स्व सहायता समूह से निर्मित सामग्री अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगा। सरकार की इस योजना से उनको रोजगार के साथ-साथ स्वालंबी होने में मदद मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को सशक्तीकरण और स्वालंबी बनाए जाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं से जोड़ा रहा है अब कवर्धा शहर में महिला समूह को स्वालंबी बनाने के लिए ‘‘सी-मार्ट‘‘ की स्थापना कर बुधवार से प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सी-मार्ट संचालन दीपांजली महिला स्व सहायता समूह कवर्धा से किया जायेगा।

सी मार्ट में दीपांजली महिला स्व समूह ने महिलाओं से निर्मित सामग्री और दैनिक उपयोग की सामग्री का विक्रय किया जायेगा। उन्होनें बताया कि महिलाओं ने निर्मित बडी, बिजौरी, सेवई, आलू चिप्स, मशाला, हल्दी मिर्ची, गोबर गमला, चांवल आटा, दलिया, गेहूं आटा, पापड, मुरकु, फिनाईल सहित अन्य सामाग्री का विक्रय होगा। कैबिनेट मंत्री अकबर ने सी-मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ पश्चात् नगर पालिका कार्यालय के पीछे स्थित सी मार्ट में पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेंद सिह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन ने फीता काटकर दैनिक जीवन उपयोग में आने वाले सामाग्री क्रय किया। इस अवसर पर सभापतिगण अरूधंति चंद्रवंशी, सुशीला र्धुर्वे, चुनवा खान, मोहित माहेश्वरी, संजय लांझी, नरेन्द्र कुमार धुर्वे, संतोष यादव, पवन जायसवाल, उत्तम गोप, सुनील साहू, गुड्डु कौशिक, दलजीत पाहुजा,  देवराज पाली, देवा साहू, राजेश गुप्ता, हिरेश चतुर्वेदी, बलदाउ चंद्रवंशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, महाप्रबंधक जिला व्यापार और उद्योग केन्द्र कबीरधाम, पत्रकारगण, दीपांजली महिला स्व सहायता समूह की सदस्यगण, अधिक संख्या में उपस्थित थे।