भैयाथान (वीएनएस)। प्रदेश भर के लगभग 12 हजार से अधिक मनरेगा कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से मनरेगा के तहत चल रहे सभी निर्माण कार्य ठप पड़ गए है। मनरेगा कर्मियों के हड़ताल में चले जाने से इसका प्रभाव पूरे जिले के मनरेगा मजदूरों पर पड़ रहा है।
वर्तमान में उनके सामने मजदूरी का संकट गहरा गया है। वही गुरुवार को सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया जिले के मनरेगा कर्मचारियों ने सूरजपुर के रंग मंच मैदान से सदबुद्धि बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में मनरेगा के सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। सद्बुद्धि रैली सूरजपुर से शुरू होकर भैयाथान होते हुए कुदरगढ़ में समाप्त हुई। हड़ताली कर्मचारियों ने मां बागेश्वरी का दर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सद्बुद्धि देने की कामना की। साथ ही कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव में किए गए वादा को पूरा नहीं करने के कारण सरकार वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
कर्मचारियों ने अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की नियमितीकरण करने व नियमितीकरण की प्रकिया पूरी होने तक रोजगार सहायकों का वेतन निर्धारण करे। और सभी मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। उक्त सद्बुद्धि रैली में काफी संख्या में मनरेगा के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।