एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की प्रावधिक प्रारंभिक चयन सूची

Posted On:- 2022-04-07



जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावण्ड, बेसोली, तोकापाल, लोहण्डीगुडा, बास्तानार और दरभा में प्रवेश केलिए परीक्षा लिया गया था। जिसकी प्रावधिक (प्रारंभिक) चयन सूची जारी किया गया है। जिसका अवलोकन सहायक आयुक्त कार्यालय आदिवासी विकास जगदलपुर के साथ-साथ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय विकासखंड बस्तर, तोकापाल, लोहण्डीगुडा बास्तानार और दरभा में किया जा सकता है।

प्रावधिक (प्रारंभिक) चयन सूची के बाद अंतिम सूची जारी होगी। जिसकेलिए इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थी चयन पश्चात प्रवेश के समय निम्न दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा कक्षा पांचवी उत्तीर्ण की अंकसूची, शाला स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाणा-पत्र, अनुसूचित जनजाति होने का स्थायी जाति प्रमाण-पत्र (समक्ष अधिकारी की ओर से जारी), जिला मेडिकल बोर्ड का स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, विकलांगता प्रमाण-पत्र जिला मेडिकल बोर्ड की ओर से जारी किया गया। चयनित छात्र की चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। उपरोक्त सभी प्रमाण पत्रों की मूल व सत्यापित प्रति लाना अनिवार्य है।