सोनकर समाज मेहनती और शिक्षित समाज : विजय देवांगन

Posted On:- 2022-04-07



धमतरी (वीएनएस)। सोनकर समाज जिला धमतरी ने वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर नगर निगम से निर्मित अतिरिक्त कक्ष निर्माण का लोकार्पण मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर विजय देवांगन ने किया। सभापति अनुराग मसीह और एमआईसी सदस्य, पार्षद इस अवसर पर उपस्थित हुए। सर्वप्रथम भगवान श्री रामचंद्र के विशाल चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद नवनिर्मित भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। समाज की होनहार छात्राओं ने अरपा पैरी के गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महापौर का स्वागत समाज के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सोनकर एवं धनीराम सोनकर ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत समाज के पदाधिकारियों ने किया।

कार्यक्रम को सोनकर समाज के जिला अध्यक्ष संघ संतोष सोनकर ने संबोधित किया। अपने संबोधन में संतोष सोनकर ने बताया कि कैसे सोनकर समाज के बड़े बुजुर्गों ने सब्जी भाजी बेचते हुए अपने बच्चों को पढ़ाया व्यापार में आगे बढ़ाया। जिसके बनिस्पत आज सोनकर समाज वर्तमान स्थिति में है। अपने संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि महापौर विजय देवांगन का पूरा समाज आभारी है जिन्होंने अपने मद से समाज को सहयोग करते हुए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जिसके लिए पूरा सोनकर समाज महापौर को धन्यवाद ज्ञापित करते है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विजय देवांगन ने कहा कि सोनकर समाज धमतरी अपने आप में बहुत ही उन्नत प्रगतिशील शिक्षा में बहुत आगे सामाजिक कार्यों में आगे राजनीति में भी आगे एक सर्वगुण संपन्न समाज के रूप में पहचान बना रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति अनुराग मसीह ने कहा कि समाज के बच्चे चाहे जितने भी आगे बढ़ जाये जितने भी बड़े हो जाए लेकिन अपने माता-पिता को अपने साथ रखें अपने माता-पिता को ना भूले।

कार्यक्रम मे धीवर समाज के अध्यक्ष नर्मदा जगबेहड़ा,पटेल समाज के अध्यक्ष सगुण पटेल, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के अध्यक्ष कमलेश सोनकर,जल विभाग के अध्यक्ष अवैश हाशमी,पार्षद दीपक सोनकर,संजय डागौर,धनीराम सोनकर,ईश्वर सोनकर, और समाज के अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सोनकर ने किया। इस अवसर पर धनीराम सोनकर,संतोष सोनकर,रामेश्वर सोनकर अखिलेश सोनकर,पूसाराम ,जीवन प्रीत राम,राजू सोनकर,हेमंत,लखन लक्ष्मण,काशीराम,दयाराम धनेश सोनकर,संतोष,गणेश विजय अनिता सोनकर ,सुनीता ,किरण और समाज जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे।