दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिले में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के समस्त चिकित्सक व स्टाफ तथा मरीज के मध्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में इस वर्ष की थीम अवर प्लानेट आवर हेल्थ के संबंध में चर्चा की गई। साथ अपने आसपास एवं स्वयं को स्वस्थ रखने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर अस्पताल के समस्त अधिकारी कर्मचारी व मरीजों को अस्पताल को हमेशा स्वच्छ बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस मंडल जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राजेश ध्रुव आरएमओ डॉ देश दीपक जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार जिला अस्पताल सलाहकार डॉक्टर अरुणा कश्यप डॉक्टर संजय कश्यप मीडिया अधिकारी अंकित सिंह एवं या चिकित्सालय के समस्त चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ व पैरामेडिकल स्टाफ तथा अस्पताल में आए हुए मरीज एवं उनके परिजन शामिल हुए।