दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन व दिशा निर्देशन में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान गरीबी उन्मूलन के चलाई जा रही योजनाओं में से एक है। जिसके माध्यम से अब लोगों को रोजगार मिल रहा है सुपोषण संग स्वरोजगार के साथ महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की अग्रसर किया जा रहा है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान योजना अंतर्गत सुपोषण संग स्वरोजगार के तहत जिले के विकासखंड गीदम अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरलापाल में बीते दिवस में महिला स्व सहायता समूह की 14 दीदियों को 300 लेयर बर्ड्स, दाना, पानी का बर्तन, दाना का बर्तन, एग ट्रे, औषधि का वितरण किया गया। प्रत्येक हितग्राहियों को 70 नाग, कुल- 980 लेयर बर्ड्स प्रदाय किया गया। साथ ही हितग्राहियों को लेयर बर्ड्स के रख-रखाव केलिए प्रशिक्षण व विस्तृत जानकारी दी गई।