कलेक्टर ने तिलई गौठान की आर्थिक गतिविधियों को सराहा

Posted On:- 2022-04-07



जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर शुक्ला ने आज अकलतरा विकासखंड के ग्राम तिलई स्थित गौठान का अवलोकन किया। वहां स्व सहायता समूहों की ओर से संचालित विभिन्न आर्थिक गतिविधियों की कलेक्टर ने सराहना की। कलेक्टर ने समूह की सदस्यों से अधिक से अधिक मेहनत करने और अपनी आय बढ़ाने कहा। उन्होंने सब्जी, वर्मी कंपोस्ट खाद आदि का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने तिलई गौठान में बतख, मुर्गी पालन, उड़द मूंग दाल, सब्जी उत्पादन आदि से जुड़े समूह की सदस्यों से आत्मीय चर्चा की और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने हर गतिविधियों से जुड़े समूह से अलग-अलग चर्चा करते हुए उत्पादन में वृद्धि के लिए उनका मार्गदर्शन किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर, उपसंचालक कृषि तिग्गा, स्व सहायता समूहों की सदस्य उपस्थित है।