ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 54 पंचायतों में लगेंगे शिविर

Posted On:- 2022-04-07



बिलासपुर (वीएनएस)। ग्रामीणों को शासन की सेवाओं एवं योजनाओं से लाभान्वित करने और मौके पर ही शिकायतों के यथासंभव निपटारें के लिए ग्राम पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। 8 अप्रैल को जिले के 54 ग्राम पंचायतों में शिविर लगेंगे। इन शिविरों का सिलसिला 18 अप्रैल तक चलेगा।

ग्राम पंचायत मुख्यालय के पंचायत भवन में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में दिन भर ग्राम पंचायत के सचिव, पटवारी आरएईओ मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही शासकीय योजनाओं की जानकारी और इनका लाभ उठाने के तरीकों से भी लोगों को अवगत करा रहे हैं। जारी आदेश के अनुसार 8 अप्रैल को विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम टेकर, भरारी, मटयारी, कडरी, केंवाछी, परसदा, महमंद, धमनी, हरदी, मदनपुर, कर्मा, चोरहादेवरी, बांका, अटर्रा, मुड़ीपार, विकासखंड कोटा के ग्राम नवागांव सोनसाय, चुरेली, आमामुड़ा, नगोई, कंचनपुर, रानीसागर, खुरदुर, बारीडीह, धनरास, पटैता, सीस, सक्ती बहरा, विकासखंड मस्तूरी के ग्राम कौवाताल, आंकडीह, चौहा, बकरकुदा, सोठी, मुड़पार, खांडा, जेंवरा, मोहतरा, नवागांव, मड़ई, हिर्री, पोंड़ी, ओखर, गुड़ी, विकासखण्ड तखतपुर में गांव घोघरा, सकेरी, करनकापा, दर्री, ठाकुरकापा, पूरा, टिकरी, पोंगरिहा, मरहीकापा, दैजा, केकती व भिलौनी में शिविर आयोजित किया गया है।

शिविर के सुचारू संचालन व मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। नोडल अधिकारियों को पटवारियों की उपस्थिति, राशन कार्ड, राशन दुकान खोलने व राशन वितरण की स्थिति, पेंशन भुगतान की स्थिति, मनरेगा में मजदूरी भुगतान, हैंडपंप, गोबर खरीदी व भुगतान, आंगनाबाड़ी केंद्रों के खुलने व पूरक पोषण आहार वितरण और हाट बाजार क्लिनिक योजना की स्थिति जैसे बिन्दुओं पर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।