नारायणपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व विधायक चंदन कश्यप ने आज मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। विधायक कश्यप ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए छाया व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। इसके साथ ही मुख्य मंच, एवं सामने जनप्रतिनिधियों की बैठने की उचित व्यवस्था करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी तैयारियां समयपूर्व पूरी कर ली जाएं।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल, सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख के अलावा आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, कमांडेंट 16वीं बटालियन जितेन्द्र शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, एसडीएम जितेन्द्र कुर्रे के अलावा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।