बेमेतरा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री की ओर से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विधानसभा के बजट सत्र 2022 के दौरान बेमेतरा जिले के देवकर व भिंभौरी को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की गई थी। जिले के इन दोनो स्थानों में तहसील कार्यालय शीघ्र प्रारंभ कर दिया जायेगा। इससे किसानों को अपनी खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलेगी।
कलेक्टर ने आज देवकर का दौरा कर तहसील कार्यालय भवन का मुआयना किया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम स्कूल/शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल देवकर के बाजू में नगर पंचायत के टाउन हॉल में जल्द ही तहसील कार्यालय की शुरुआत की जायेगी।