बीजापुर (वीएनएस)। जिले के विकासखण्ड भैरमगढ़ अन्तर्गत संकुल केन्द्र मिंगाचल में 6 अप्रैल को संकुल स्तरीय अंगना-म-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम माताओं ने अपने बच्चों की पढाई के प्रति उनके स्तर को समझने के लिए राज्य सरकार से संचालित किया जा रहा है। पिछले वर्ष इसकी सफलता के पश्चात इस वर्ष नए रूप में आया है। अंगना म शिक्षा 2.0 पूरे राज्य में प्रसारित होने लगा है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों का सम्पूर्ण विकास और स्कूल जाने से पहले की तैयारी आनन्दमय माहौल में और खेल-कूद से की जानी चाहिए। यह कार्य पूरे समाज का दायित्व है और माताओं की क्षमता वृद्धि कर इस विषय में उनकी सहभागिता प्राप्त करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है क्योकिं माताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम् भूमिका निभाती है। कार्यक्रम विशेषकर पूर्व प्राथमिक के बच्चों के लिए जिसमें घर पर रहकर माताएँ घरेलू सामग्रियों के माध्यम से अपने बच्चों को शिक्षा से जोडकर रखें। कोरोनाकाल में शाला बंद होने से बच्चों के गुणवत्ता स्तर गिरने के कारण बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को उचित स्तर पर ले जाने के लिए इस पहल की शुरुआत की गई है।
मिंगाचल संकुल में अंगना म शिक्षा 2.0 के प्रशिक्षण में सर्वप्रथम संकुल समन्वयक रामशंकर सिंह ठाकुर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का परिचय दिया गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षक की भूमिका को बताते हुए स्वागत वक्तव्य दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को मास्टर ट्रेनर राजकुमारी मरकाम सहित गांधी फेलो सागर गजभिये, स्वयंसेविका आशा कंडिक, रंजीता नक्का और संकुल के शिक्षक शिक्षिकाएँ और शारदा सकनी और अनिता कश्यप और संकुल की बाकी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संचालित किया। जिसमे नौ काउंटर लगाकर प्रत्येक काउंटर में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और माताओं का मेला का आयोजन किया गया।
माताएँ बालक, शिक्षक, बच्चों का रिपोर्ट कार्ड में काउंटर की गतिविधियों को करा कर मार्किंग करके उनका आंकलन करके प्रपत्र भरा गया और जिन गतिविधियों को बच्चे नहीं कर पाये उन्हें माताओं ने घर पर रहकर घरेलू सामग्रियों से उनको पूर्ण करने की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही जो माता अपने घर में बच्चों को पढाते हैं उनमें से एक मैत्रेण कोरसा का स्मार्ट माता के रूप में चयन किया और उनका सम्मान किया। साथ ही संकुल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रत्येक माताओं को प्रेरित करते हुए स्मार्ट माता की मदद से अपने आसपास के माताओं को प्रेरित करने का भी कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में 10 माताओं और 33 बच्चों सहित 9 शिक्षक-शिक्षिकाएँ और संकुल समन्वयक रमाशंकर सिंह ठाकुर, गांधी फेलो सागर गजभिये और स्वयंसेविका आशा कंडिक मुख्य रूप से उपस्थित थे।