श्रीराम सेना ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

Posted On:- 2022-04-07



कोरबा (वीएनएस)। श्रीराम सेना ने कोहडिया वार्ड क्रमांक-16 में भव्य शोभा यात्रा निकाला गया, यात्रा कोहडिया चारपारा से निकलकर साहू  मौहल्ला, पीपरपारा, बावापारा, पुराना कोहडिया, सरईपारा, नर्सरीपारा, बरपारा, ढ़ेंगुरनाला, जोगियाडेरा (भवानीमन्दिर) से होकर कोहडिया में समापन हुआ।

यात्रा में बतौर अतिथि सेवा भारती प्रांत प्रमुख जुड़ावन सिंह ठाकुर,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफ़्फ़ुल तिवारी,भाजयूमो जिला महामंत्री व पार्षद नरेन्द्र देवाँगन,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा,मंडल उपाध्यक्ष राजेश सोनी,चंदन कुमार,पुनीराम साहू,निर्मला साहू,गायत्री साहू, पुष्पाश्रीवास, लक्ष्मी कुमारी व नागरिकों की उपस्थिति थे।