कोरबा (वीएनएस)। गंगानगर ठाकुर देव चौक के पास घूम-घूम कर नशीला मनोत्तेजक पदार्थ कर बिक्री करने वाले 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल को पेट्रोलिंग ने सूचना के आधार पर गंगानगर ठाकुर देव चौक के पास बाइक सवार दो युवक नशीला मनोत्तेजक पदार्थ रखकर बिक्री करने की फिराक में इधर-उधर घूमते हुए पकड़ा।
दोनों युवकों से 116 स्ट्रीप में कुल 928 नग कैप्सूल, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 12 एम 0586 जप्त कर मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने हेम प्रसाद और अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है।