हिंदी विश्‍वविद्यालय के डॉ. राम अवध को मिला राजा रवि वर्मा अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मान

Posted On:- 2022-04-07



वर्धा (वीएनएस)। महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍व‍विद्यालय के शिक्षा विद्यापीठ में सहायक प्रोफेसर डॉ. राम अवध को उनकी पेंटिंग के लिए राजा रवि वर्मा अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मान प्राप्‍त हुआ है। उन्‍हें ललित कला केंद्र असम की ओर से आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में राजा रवि वर्मा स्‍वर्ण सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया। इस सम्‍मान स्‍वरूप उन्‍हें मेडल और प्रमाण पत्र दिया गया। डॉ. राम अवध ने नारी का पुनर्योजन विषय पर बनाई पेंटिंग का इस सम्‍मान के लिए चयन किया गया है। प्रतियोगिता में देश तथा विदेशों से प्रतिभागी शामिल हुए थे।

डॉ. राम अवध एक युवा चित्रकार हैं जिन्‍हें इससे प‍हले भी राष्‍ट्रीय और राज्‍यस्‍तर के पुरस्‍कार और सम्‍मान प्राप्‍त हुए हैं। उन्‍होंने पेटिंग में ही अपनी पीएच डी. की है। उनका बचपन से ही पेटिंग के प्रति लगाव रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल ने उन्‍हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। समस्‍त विश्‍वविद्यालय परिवार ने भी  डॉ. राम अवध को बधाई दी है।