कलेक्टर ने सार्वजनिक स्थानों व यात्री प्रतीक्षालयों पर शीतल पेयजल प्याऊ घरों की व्यवस्था किए जाने के दिए निर्देश

Posted On:- 2022-04-07



बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे ने जिला पंचायत की मुख्य कायर्पालन अधिकारी और समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि माह अप्रैल से जून 2022 के दौरान तापमान और बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी लू और जल संकट से निपटने के लिए सभी नगरीय निकाय व सभी ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थानों व यात्री प्रतिक्षालयों पर शीतल पेयजल प्याऊ घरों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।