खैरागढ़ उप निर्वाचन : आयकर विभाग ने की नोडल शिकायत कक्ष की स्थापना

Posted On:- 2022-04-07



राजनांदगांव (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयकर विभाग की ओर से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 के लिए नोडल शिकायत कक्ष की स्थापना की गई है। जिसके लिए आईआरएस साहजानंद को सब नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल शिकायत कक्ष की स्थापना कमरा नंबर 102 इन्वेस्टीगेशन बिल्डिंग आयकर भवन सिविल लाईन रायपुर में की गई है। जिसका टोल फ्री नंबर 1800 233 6780 है। साथ ही एयर इंटेलिजेंस यूनिट की स्थापना की गई है।