मतदान दिवस को सीमावर्ती क्षेत्र के कमर्चारियों को सवैतनिक अवकाश की मंजूरी

Posted On:- 2022-04-07



राजनांदगांव (वीएनएस)। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 के अंतर्गत मतदान दिवस 12 अप्रैल 2022 को निर्धारित किया गया है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 के सीमावर्ती क्षेत्र में मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश स्वीकृत किया गया है। इस क्षेत्र के अंतर्गत कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम में नियोजित व्यक्तियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135ख के तहत मतदान के दिन कमर्चारियों को सवैतनिक अवकाश की मंजूरी दी जाएगी।