विधानसभा अध्यक्ष महंत 8 व 9 अप्रैल को जिले के प्रवास पर

Posted On:- 2022-04-07



जांजगीर चांपा (वीएनएस)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 8 और 9 अप्रैल को जिले के भ्रमण पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 अप्रैल को शाम 7:00 बजे स्पीकर हाउस रायपुर से प्रस्थान कर रात 9:00 बजे शिवरीनारायण पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 9:30 बजे शिवरीनारायण से प्रस्थान कर रात 10:00 बजे खोखरा पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात 10:30 बजे खोखरा से प्रस्थान कर 11:00 बजे सारागांव आएंगे। रात विश्राम सारा गांव में करेंगे।

9 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे सारागांव से प्रस्थान कर 11:30 बजे उनका सक्ती आगमन होगा, यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद दोपहर 1:00 बजे सक्ती से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे अड़भार पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 बजे अड़भार से प्रस्थान कर 2:45 बजे शिवरीनारायण पहुंचेंगे वे शिवरीनारायण में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4:00 बजे शिवरीनारायण से प्रस्थान कर शाम 6:00 बजे चंद्रपुर पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ महन्त शाम 7:00 बजे चंद्रपुर से रायगढ़ जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।