स्वाभिमान से स्वालंबन’ थीम पर 6 वां जैन ट्रेड फेयर

Posted On:- 2022-04-07



रायपुर (वीएनएस)। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर समर्पण-सखी महिला मण्डल द्वारा जैन दादाबाड़ी में ‘स्वाभीमान से स्वालंबन’थीम पर लगातार 6 वीं बार देशभर की जैन महिला उद्यमियों के लघु -कुटीर उद्योगों के उत्पादों से सुसज्जित जैन ट्रेड फेयर-2022 का आयोजन किया है। इस बार भी सेहत, किचन, गारमेंटेस के साथ होम डेकोरेटिव आइटमों की विशाल रेंज महिलाओं को लुभा रही है। ज्यादातर उत्पाद होम मेड हैं, जिसमें महिलाओं की लगन और कुछ कर गुजरने की चाह स्पष्ट तौर पर झलकती है। समर्पण-सखी महिला मंडल की मंजू टाटिया, प्रियंका लुंकड़, डॉ. प्रइमता सेठिया, सरिता लुंकड़,अंजू डागा, स्रेहल संचेती, सुषमा गोलछा,तेजल बरमठ, राज वर्धन, पद्मा वर्धन इसे संचालित कर रही हैं।

करीब डेढ़ सौ से ज्यादा स्टॉल अब तक लग गए है, योग प्राण विद्या : योग प्राण विद्या के माध्यम से दीप शिखा झाबक लोगों से यहां आत्मा से परमात्मा को जोड़ने ध्यान पर केंद्रित नि:शुल्क एप डाउनलोड करा रही है। इसमें भगवान महावीर स्वामी के सदेशों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा मिलती है। वे नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर लोगों को ध्यान करना सिखाती है। जीवन निरोगी कैसे बनें, शरीर ऊर्जा,सांस लेने का सही तरीका,पॉजीटिव सोंच,रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़े, क्षमा, साधना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दे रही हैं।

बेडशीट्स, किचन नेपकिन की कई वैराइटी : मीनल गोलछा के स्टॉल में होम डेकर के साथ ही बेडशीट्स, फर्निशिंग, किचन नेपकिन की कई मनभावन वैराइटी मौजूद हैं। हां 650 से 1500 रुपये तक की एक से बढ़कर एक आइटम मौजूद हैं।

वैभव कलेक्शन :  इस स्टॉल में महिलाओं के लिये जूलरी की रेंज 200 से 6000 रुपये है जिसमें मेटल, स्टोन की एंटिक, यूनिक डिजाइन वासी जूलरी मौजूद हैं। इसकी बनावट और कारीगरी महिलाओं को आकर्षित करती हैं।

सृजन फॉर हर : इस स्टॉल में एक से बढ़कर एक साड़ियां 500 से 5000 रुपये की रेंज में मौजूद हैं। इसके साथ ही जनरल आइटम 200 से 600 रुपये में चोकर डिजाइन की जूलरी मौजूद हैं।

पैलेट पेंटिंंग एंड विजन :  इस स्टॉल में पेंटिंंग एवं ओमकार, नवकार मंत्र की सीनरी,पोस्टर, ट्रे-,क्राकरी जैनधर्म जीवन शैली वाली की रेंज मौजूद है। एक हजार से लेकर 7500 रुपये तक के लुभावनी आइटम हैं। इसमें जीवन दर्शन के साथ ही भगवान महावीर के संदेशों को कलाकारों में बड़ी खूबसुरती के साथ आकार दिया है।

धागा द डिजाइनर :  इस स्टॉल में कॉटन की साड़ियां 1650 से 3000 रुपये तक, ब्लाउड 500 से 2000, यूनिक बेल्ट 3 से 500 रुपये तक लेटेस्ट डिजाइनों में मौजूद हैं। इसके अलावा गर्ल्स और बेबी के लिए स्टैचिंग वर्क वाले कपड़े मौजूद हैं।

जैन पिकल्स :  जैन पिकल्स इस बार भी अचार की कई वैराइटी के साथ अचार का मसाला 1 से 5 किलो के पैकेट में लेकर इसमें शामिल हुई हैं। स्वाति कोचर ने ताया कि महज बीस दिन में ही अचार तैयार कर स्टॉल लगाया है। इसमें सबसे खास ड्रॉय फ्रू ट से निर्मित अचार हैं। 50 रुपये से लकेर 150 रुपये तक अचार आकर्षक पैक में उपलब्ध है।

विजन जयपुर :  ‘विजन जयपुर’ के स्टॉल में मेन्स, लेडीज एंड किड्स के लिए प्योर कॉटन वाले परिधान मौजूद हैं। गर्मियों में पहनने मेन्स के लिये हॉफ, फूल शर्ट 650 से 750 रुपये में, लेडीज के लिए शरारा 400 से लेकर 3500, किड्स के लिये 300 से 2500 रुपये की रेंज में एक्सक्लुजिव वैराइटी मौजूद हैं।

नोकाड़ इंटीरियर एंड गिफ्ट गैलरी : इस स्टॉल में 480 रुपये लेकर 12 हजार तक के आइटम मौजूद हैं, जिसमें फाउंटेन, एंटिक पॉट, पेन स्टैंड, फ्लॉवर पॉट, कि होल्डर, भगवान महावीर की मूर्तियां, हाथी, अकीरा सैट, डांडिया कपल जैसे आइटम हैं।