सरकारी दफ्तर से सीएम, राज्यपाल की तस्वीर गायब...

Posted On:- 2022-04-07



जगदलपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शासकीय कार्यालयों में मुख्यमंत्री और राज्यपाल की तस्वीर लगाना अनिवार्य है, लेकिन यहां देखा जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण मंत्री कार्यालय तथा लोक निर्माण विभाग के साथ अनेक विभागों में इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है।

साथ ही सूचना के अधिकार के तहत स्पष्ट आदेश है कि हर कार्यालय में सूचना के अधिकार 2005 के तहत विभागों में बोर्ड टांगना आवश्यक है। परंतु यहां के अधिकारी बिना डर के इस नियमों का पालन नहीं कर रहे है। जबकि स्वयं सूचना आयुक्त छत्तीसगढ़ नगर प्रवास पर है, इसका भी भय अधिकारियों को नहीं है।