ब्रेकिंग : सीएम बघेल की खैरागढ़ में 4 आमसभा, शिवराज सिंह भी 2 जनसभा लेंगे...

Posted On:- 2022-04-08



रायपुर (वीएनएस)। खैरागढ़ उपचुनाव में इन दिनों प्रचार अभियान जोरों पर है। सीएम भूपेश बघेल प्रतिदिन 4 आमसभा कर रहे हैं। शुक्रवार को भी उनकी 4 सभाएं होने की संभावना है।

तय कार्यक्रम के अनुसार, सीम भूपेश बघेल सबसे पहले नारायणपुर जाएंगे, यहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से दोपहर 3 बजे हेलीकाप्टर से सीधे खैरागढ़ पहुंचेंगे। खैरागढ़ के जालबांधा में सीएम पहली आमसभा में शामिल होंगे। यहां से ग्राम झुरानदी जाएंगे, यहां पर भी सीएम आमसभा करेंगे। यहां के बाद खुरमुडी, बीरुटोला में भी सीएम की आमसभा होगी।

इसके अलावा मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह की भी 2 जनसभाएं खैरागढ़ में होगी। तय कार्यक्रम के अनुसार शिवराज सिंह दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकाप्टर से खैरागढ़ जाएंगे। खैरागढ़ के साल्हेवारा में दोपहर 1 बजे और कोपेभाठा में दोपहर 3 बजे जनसभा करेंगे। 2 सभाओं के बाद दोपहर 4 बजे यहां से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।