खैरागढ़ उपचुनाव : डॉ. रमन 3 जगहों पर करेंगे सभा...

Posted On:- 2022-04-08



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह खैरागढ़ में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को डॉ. रमन सिंह 3 जगहों पर प्रचार करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन, बाजार लाइन, साल्हेवारा में प्रचार करेंगे। इसके बाद कोपभाठा में के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजीव चौक खैरागढ़ में सभा करेंगे। दोनों ही कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह उनके साथ मौजूद होंगे।