नई दिल्ली (वीएनएस)। लगातार 11वीं बार भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत दरों में बदलाव नहीं किया। RBI गर्वनर शक्तिकांत दास मोनेटरी पॉलिसी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर केंद्रीय बैंक नीतिगत दरों पर यथास्थिति बनाए रखी। रेपो रेट 4 फीसदी पर स्थिर है। जिस रेट पर केंद्रीय बैंक अन्य बैंकों को लोन देता है, उसे रेपो रेट कहा जाता है। रेपो रेट बढ़ने से ग्राहकों पर ईएमआई का बोझ बढ़ता है। केंद्रीय बैंक ने रिवर्स रेपो रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया। यह 3.35 फीसदी पर बरकरार है। इसके साथ ही मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी और बैंक रेट भी 4.25 फीसदी पर स्थिर है।